ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाचैत्र नवरात्र प्रारंभ: भक्तों ने घरों में की कलश स्थापना

चैत्र नवरात्र प्रारंभ: भक्तों ने घरों में की कलश स्थापना

मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने देवी मंदिर बंद रखने का लिया निर्णय

चैत्र नवरात्र प्रारंभ: भक्तों ने घरों में की कलश स्थापना
हिन्दुस्तान टीम,बांदाWed, 25 Mar 2020 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

चैत्र नवरात्र बुधवार से प्रारंभ हो गए हैं। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने देवी मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया है। जिससे भक्त घरों पर ही कलश स्थापना की। घरों पर ही विधि विधान से देवी की आराधना और पूजन किया। मंदिरों में सन्नाटा रहा। हालांकि तमाम महिलाएं सुबह मंदिर पहुंची लेकिन कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बाहर से ही पूजन कर वापस कर दिया। बुधवार से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो गए हैं। सुबह से महिलाओं में देवी पूजन को लेकर खासी उत्सुकता रही लेकिन कमेटी पदाधिकारियों के द्वारा मंदिर बंद रखने की खबर से तमाम महिलाओं ने घरों में ही पूजन किया। वहीं तमाम मंदिर तक पहुंची लेकिन बाहर से ही जलाभिषेक करने के बाद उन्हें बैरंग वापस कर दिया गया। कमेटी पदाधिकारियों का कहना था कि भक्तों की सुरक्षा को लेकर कोरोना वायरस से बचाव के लिए यह व्यवस्था की गई है जिससे माता रानी की कृपा से सभी स्वस्थ्य और सुरक्षित रहें। हालांकि बुधवार को पूरा शहर लाकडाउन रहा। सीमाएं सील रहीं। इसके बाद भी तमाम लोग पूजा पाठ की सामाग्री या फिर रोजमर्रा की चीजों की खरीदारी को निकलते रहे। फिर भी पहले दिन ही लॉकडाउन का खासा असर देखने को मिला। कुछ भी हो नवरात्र को लेकर फलों का बाजार भी गर्म रहा। सेव,केला, अंगूर और संतरा आम दिनों की अपेक्षा डेढ गुना दामों पर बिके। जिससे लोगों में खासा आक्रोश नजर आया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें