मंदिर गई महिला की चेन हुई गुम, खंगाले गए सीसीटीवी कैमरे
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बांदाबांदा के एक मंदिर में नवरात्र के पहले दिन पूजा करने आई सुखिया पत्नी रामकृपाल की चेन चोरी हो गई। चेन का लॉकेट उसके कपड़ों में फंस गया। सुखिया ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मंदिर में महिला की चेन गुम हो गई। सूचना पर मंदिर के सीसीटीवी खंगाले गए हैं। नवरात्र के प्रथम दिन माता महेश्वरी मंदिर में सुबह करीब आठ बजे सुखिया पत्नी रामकृपाल निवासी इंदिरा नगर पूजा करने आई थी। भीड़ में उनके गले की चेन किसी ने निकाल ली। वहीं चेन में पड़ा लॉकेट सुखिया के कपड़ों में फंसा रहा। उसने बाहर निकलकर कंट्रोल रूम में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


