नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Jan 11, 2026 10:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा के स्वराज कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथावाचक ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कहानी, वासुदेव-देवकी का कारागार से बाहर निकलना और कंस का वध करने का वर्णन किया। इस अवसर पर नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया और प्रसाद वितरित किया गया।

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

बांदा, संवाददाता। शहर के स्वराज कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथावाचक ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। श्रीमद्भागवत पुराण के दसवें स्कंध के तीसरे अध्याय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का जन्म, वासुदेव-देवकी के कारागार से बाहर निकलना और योगमाया के जन्म जैसी घटनाओं का वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कथावाचक महाराज ने बताया कि कंस के कारागार में वासुदेव- देवकी के भादों मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में रविवार को कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया, भक्तों ने भक्तिरस में मग्न होकर नृत्य कर नंदोत्सव मनाया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की धुन पर बच्चों के साथ महिलाएं भी थिरक उठी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु ने कथा वाचक आचार्य का फूल माला एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। भागवत कथा में, संजय मिश्रा, अजय मिश्रा, रामस्वरूप त्रिपाठी, प्रमोद त्रिपाठी, दद्दू गुप्ता, अभिषेक द्विवेदी, सुनीता तिवारी, अनीता मिश्रा आदि श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।