फौजी की बेटी यशी ने किया कमाल, 96.8 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मेधावियों के चेहरे खिल उठे। यशी सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया, जबकि वेदांत यादव और शिवानी सिंह ने क्रमशः 96.6 और 96.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस बार बेटियों ने बाजी मारी।

फौजी की बेटी यशी ने किया कमाल, 96.8 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल

बांदा। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बुधवार को मेधावियों के चेहरे खिल उठे। मेधावियों ने उड़ान भरी तो घरों व विद्यालयों में जमकर खुशियां मनी। संत तुलसी पब्लिक स्कूल की छात्रा यशी सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। वहीं तथागत ज्ञान स्थली के छात्र वेदांत यादव ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय तथा सेंटमैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा शिवानी सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय टॉपर बनी और जिले का नाम रोशन किया। सीबीएसई की परीक्षा का परिणाम बुधवार को दोपहर बाद घोषित किया गया। मेधावियों को सुबह से ही परिणाम का बेसब्री से इंतजार रहा। स्कूल-कॉलेजों में पहले से ही मिठाई व फूल माला का इंतजाम कर उनके स्वागत की तैयारी की गई थी। दोपहर बाद जैसे ही परिणाम कंप्यूटर पर आया तो मेधावी उछल पड़े। शहर के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी आईटीबीपी में तैनात सुरेश सिंह की बड़ी बेटी यशी सिंह ने कमाल कर दिया। उसने ऑनलाइन पढ़ाई के दम पर जिले में सर्वाधिक अंक हासिल किए। संत तुलसी पब्लिक स्कूल की छात्रा यशी ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ उसने जिला टॉप किया। वहीं तथागत ज्ञान स्थली के छात्र वेदांत यादव ने 96.6 अंक हासिल कर दूसरा स्थान बनाया। चित्रकूट में मनरेगा लोकपाल के पद पर तैनात एसपी सिंह की मेधावी बेटी सेंटमैरी की छात्रा शिवानी सिंह 96.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तृतीय टॉपर रहीं। इस बार सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी।

सीबीएसई 12वीं में जिले के टॉपटेन मेधावी

1. यशी सिंह 96.8 प्रतिशत संत तुलसी पब्लिक स्कूल, इंदिरा नगर

Voice of UP

2. वेदांत यादव 96.6 प्रतिशत तथागत ज्ञान स्थली स्कूल,अतर्रा

3. शिवानी सिंह 96.2 प्रतिशत सेंटमैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बांदा

4. नंदनी तिवारी 95.8 शांति धाम स्कूल, अतर्रा

5. अनुष्का श्रीवास्तव 94.8 सेंटमैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बांदा

6. कृतिका तिवारी 94.6 सेंटमैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बांदा

7. अमन सिंह 94.2 तथागत ज्ञान स्थली अतर्रा

8. निखिल पांडेय 94.0 तथागत ज्ञान स्थली अतर्रा

8. शगुन प्रताप सिंह 94.0 तथागत ज्ञान स्थली अतर्रा

8. रितिका सिंह 94.0 विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल

8. अवी शिवहरे 94.0 शांति थाम स्कूल,अतर्रा

9. ह्रदयांशिका यादव 93.8 तथागत ज्ञान स्थली अतर्रा

10. राथिका कुशवाहा 93.6 तथागत ज्ञान स्थली,अतर्रा

11. अर्पित सिंह 93.4 जवाहर नवोदय विद्यालय, दुरेड़ी बांदा

12. आयुषी सिंह 93.2 विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बांदा

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीबीएसई 12वीं में जिले की टॉपर कौन है?
जिले की टॉपर यशी सिंह है, जिसने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।