ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदापहिया फटने से पलटी कार, चार घायल

पहिया फटने से पलटी कार, चार घायल

बांदा। संवाददाता अतर्रा में सड़क पर अगला पहिया फटने से अनियंत्रित कार पलट...

पहिया फटने से पलटी कार, चार घायल
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSat, 22 Jan 2022 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। संवाददाता

अतर्रा में सड़क पर अगला पहिया फटने से अनियंत्रित कार पलट गई। इसमें सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायल कामदगिरि के दर्शन करने जा रहे थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से हालत नाजुक देखकर दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

छतरपुर के रहने वाले उपेंद्र (32), अनिल (28), वंदना (32) पत्नी राजेंद्र, अनामिका (19) पुत्री धर्मेन्द्र के साथ कार में बैठकर चित्रकूट जा रहे थे। कार अतर्रा थाने के गड़रा नाले के पास पहुंची थी कि अचानक अगला पहिया फट गया, इससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार सभी लोग दब गए। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर वंदना और अनामिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य दुर्घटना में बदौसा कस्बा निवासी संदीप (33) बाइक से घर जा रहा था, तभी रास्ते में गिरकर घायल हो गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें