मिर्जापुर के कैंसर पीड़ित दरोगा की वाराणसी में मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बांदाबांदा जिले के मरका थाने में तैनात कैंसर पीड़ित दरोगा भोलानाथ बिन्द की वाराणसी के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 1985 में पुलिस सेवा में शामिल हुए भोलानाथ बिन्द का इलाज चल रहा था। उनकी मौत पर एसपी पलाश बंसल समेत पूरे महकमे ने शोक व्यक्त किया है।

बांदा। जिले के मरका थाने में तैनात कैंसर पीड़ित दरोगा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका इलाज वाराणसी के अस्पताल मे चल रहा था। मिर्जापुर निवासी उपनिरीक्षक भोलानाथ बिन्द 1985 में पुलिस सेवा में आए थे। मौजूदा समय में वह मरका थाने में तैनात थे। कैंसर से पीड़ित होने पर परिजन उनका इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में करा रहे थे। इलाज के दौरान बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई। एसपी पलाश बंसल समेत पूरे महकमेने शोक व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


