Banda News: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: गौरी कलाँ में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन चुरा लिए। घटना 13 अगस्त को हुई, जब मकान मालिक दिल्ली गए हुए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर और सीसीटीवी कैमरे तोड़कर चोरी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Banda News: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

Banda News: पैलानी। संवाददाता जसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी कलाँ में एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन पार कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गौरी कलां निवासी शिवम पुत्र स्वर्गीय प्रमोद कुमार ने बताया कि वह दिल्ली गए हुए थे। 13 अगस्त की रात करीब एक बजे अज्ञात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। चोरों ने घर की अलमारी खंगालकर उसमें रखे तीन पुराने मोबाइल, दो जोड़ी चांदी की तोडिय़ां (पायल), चार चांदी की चूड़ियां, एक सोने का मंगलसूत्र और ₹500 की नकदी समेत अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया।

शातिर चोरों ने पहचान छुपाने के उद्देश्य से घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ डाला।पीड़ित जब वापस लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों का सुराग लगाने में जुटी हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबांदाBanda News: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े