सहायक अभियंता पर आरोप लगा सीबीआई जांच की मांग

Feb 16, 2026 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - फोटो 24 -कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते संगठन के पदाधिकारी। सहायक अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा सीबीआई जांच की मांग सहायक अभियंता पर भ्रष्टाचार क

सहायक अभियंता पर आरोप लगा सीबीआई जांच की मांग

बांदा, संवाददाता।बुंदेलखंड न्याय मोर्चा ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। भ्रष्टाचार व अर्जित चल-अचल संपत्ति की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। इनके मोबाइल को सर्विलांस में लगाये जाने व दोषी पाये जाने पर निलंबित कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। बुंदेलखंड न्याय मोर्चा संघ के अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग व सरकार की छवि को धूमिल करने वाले एक सहायक अभियंता की नियुक्ति विभाग में सिविल के पद पर वर्ष- 2018 में हुई थी।

वर्ष-2019 में राष्ट्रीय मार्ग खंड, बांदा में कार्यभार ग्रहण किया। उनके राजनीतिक प्रभाव से निर्माण खण्ड-1, लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार हासिल कर लिया। बाद में प्रांतीय खंड बांदा में नियमित तैनाती करा ली गयी। प्रांतीय खंड बांदा में तैनाती के दौरान इनके द्वारा ठेकेदारों से सांठगांठ कर सरकार को करोड़ों रुपये की क्षति पहुंचाई गयी है। अकूत संपत्ति अर्जित की गयी है। उनके विरुद्ध अनेक शिकायतें आने पर शासन ने विभागीय जांच शुरू की है। आरोप प्रमाणित पाये गये हैं। पदाधिकारी ने उनको निलंबित कर पहले ईओडब्ल्यू से जांच विवेचना कराने की मांग की है। सभी भुगतानों की सीबीआई/टीएसी जांच कराने की मांग की है। ------------- वर्जन- -प्रांतीय खंड में अनियमितता की जो भी शिकायतें आई हैं, उनकी जांच चल रही है। आख्या आते ही जांच के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -सतीश रावत, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बांदा फोटो 24 -कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते संगठन के पदाधिकारी। -संघ अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।