अंडर-19 में वैभव व 13 में कुशाग्र को मिला प्रथम स्थान

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा। बुंदेलखंड चेस चैंपियनशिप कमला मिश्रा कप-2026 में सोमवार को दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अंडर-19 में वैभव व 13 में कुशाग्र को मिला प्रथम स्थान

अंडर-19 में वैभव व 13 में कुशाग्र को मिला प्रथम स्थान

बांदा। बुंदेलखंड चेस चैंपियनशिप कमला मिश्रा कप-2026 में सोमवार को दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शतरंज में अपनी प्रतिभा दिखाई। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के मल्टी परपज हॉल में प्रतियोगिता में अंडर-19 में वैभव व अंडर -13 में कुशाग्र ने बाजी मारी। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंडर-19 वर्ग में तथागत ज्ञान स्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वैभव शुक्ला ने प्रथम, सेंटमैरी की अन्वेशा सिंह द्वितीय तथा भागवत प्रसाद की आर्यवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 वर्ग में ब्राइट ब्रेन अकेडमी के कुशाग्र दीक्षित प्रथम, सेंट जेवियर के अंशवीर द्वितीय तथा सेंटमैरी की आद्या अग्रवाल तृतीय रहीं।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी श्लोक गौतम तथा विशिष्ट अतिथि एसडीएम इरफ़ानुल्लाह ख़ान एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रविन्द्र कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम लखन कुशवाहा ने की। आयोजक अजय मिश्रा ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को बांदा जिला शतरंज खेल संघ की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, संध्या कुशवाहा, गीता मिश्रा, डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।