कांशीराम की जयंती पर लखनऊ पहुंचेंगे बसपाई

Mar 09, 2026 08:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें बुंदेलखंड प्रभारी ने कांशीराम जयंती की तैयारियों पर चर्चा की। 15 मार्च को होने वाले समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। लखनऊ में वृहद कार्यक्रम की योजना है, जिसमें पूरे प्रदेश से लोग आएंगे।

कांशीराम की जयंती पर लखनऊ पहुंचेंगे बसपाई

बांदा। बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में रविवार को बुंदेलखंड प्रभारी ने कांशीराम जयंती की तैयारियों पर चर्चा की। कहा कि 15 मार्च को जयंती समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी जाएंगे। बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार एवं ध्रूराम चौधरी ने मंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि कांशीराम जयंती पर लखनऊ में वृहद कार्यक्रम है। पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचेंगे। इस मौके पर मंडल प्रभारी रामशरण अनुरागी, रजा मुहम्मद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व मुख्य मंडल प्रभारी बल्देव प्रसाद वर्मा सहित चारों जनपदों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।