ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाअंडरब्रिज निर्माण के लिए बसपा का प्रदर्शन

अंडरब्रिज निर्माण के लिए बसपा का प्रदर्शन

बांदा। संवाददाता बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार दुरेडी सम्पर्क मार्ग में रेलवे अंडर ब्रिज...

अंडरब्रिज निर्माण के लिए बसपा का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,बांदाWed, 22 Sep 2021 04:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। संवाददाता

बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार दुरेडी सम्पर्क मार्ग में रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। जिसमें समस्या का निराकरण करवाने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दुरेडी संपर्क मार्ग पर स्थित अन्दर ब्रिज की दीवार ध्वस्त हो जाने के कारण कई गावों का संपर्क बंद हो गया है। जिससे रोज के आने जाने वालो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र निर्माण व मरम्मत कराकर रास्ते को चालू करने की मांग की गई। इसके साथ साथ किसानों को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति वा कोविड काल में किसानों मजदूरों और गरीब बच्चों की स्कूल फीस माफ की जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुलाब वर्मा, विमल वर्मा सुरेश तिवारी, राम सेवक प्रजापति ,मनोज वर्मा, समीम खान ,अयूब खान सोहनलाल, शिवपूजन आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें