शादी के बाद भी दूरी बनाए रही दूल्हन
Banda News - बांदा में दुलीचंद्र ने बताया कि उसकी शादी के बाद दुल्हन ने उससे दूरी बना ली। जब दुल्हन भाग गई, तो वह ठगा सा महसूस करने लगा। उसके पिता ने बताया कि उन्होंने बिचौलिए को 50 हजार रुपए दिए थे। अब दुल्हन और बिचौलिए का कोई पता नहीं चल रहा है।

बांदा। लुटेरी दूल्हन की साजिश का शिकार हुए दुलीचंद्र ने बताया कि गांव का शिवकुमार दुल्हन को लेकर उनके घर आया। दो दिन घर में रही। औपचारिक शादी के बाद भी दुल्हन उससे दूरी बनाए रही। उसने मिलने का प्रयास किया तो उसकी मौसी रोक देती थी। इससे उसे पहले ही कुछ शक हुआ था। लेकिन यह सोचकर कि शादी हो गई है तो मिलेगी ही, शांत रहा। जब दुल्हन भग गई तो उसने ठगा सा महसूस किया। वहीं पिता फुल्लू ने बताया कि वह मजदूरी पेशा हैं। लड़के ने बिचौलिए को उनसे लेकर 50 दिए तो एकबारगी उन्होंने मना किया, लेकिन बेटा शादी की जिद में पड़ गया।
दुल्हन को लगातार तलाश रहे हैं, पर न दूल्हन मिल रही है और न ही बिचौलिये का कहीं पता चला रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


