सती माता मंदिर में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन
Banda News - बांदा। संवाददाता शहर से लगे महोखर गांव में सिद्ध पीठ सती माता मंदिर में

बांदा। संवाददाता शहर से लगे महोखर गांव में सिद्ध पीठ सती माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। पांचवे दिन कथावाचक नवलेश दीक्षित भागवत पीठ चित्रकूट ने गोवर्धन के महात्म्य को बताया। भगवान श्रीकृष्ण के संदेश इंद्र पूजन के स्थान पर गोवर्धन पर्वत के करने का संदेश यह था कि राजा के स्थान पर प्रकृति महत्वपूर्ण है। इसके अलावा उन्होंने अन्य प्रसंग से जुड़ी कथाओं का भी उल्लेख किया गया। कथा परीक्षित शांति देवी पत्नी रामआसरे सिंह, जागेंद्र सिंह, कृष्ण पाल सिंह, जयगोपाल सिंह, सुधीर, मनीष, रामसिंह, राहुल सिंह, नरेशचंद्र पाठक, प्रेम कुमारी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


