ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदागलत नीतियों के चलते बैंक कर्मियों में आक्रोश

गलत नीतियों के चलते बैंक कर्मियों में आक्रोश

बैंक कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों ने इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा सिविल लाइन परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप था कि सरकार उनकी...

गलत नीतियों के चलते बैंक कर्मियों में आक्रोश
हिन्दुस्तान टीम,बांदाFri, 25 May 2018 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बैंक कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों ने इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा सिविल लाइन परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप था कि सरकार उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। मांग की है कि वेतन समझौते को शीघ्र लागू किया जाए।

इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा सिविल लाइन परिसर में यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के तत्वावधान में सभी बैंक कर्मियों ने भारतीय बैंक संघ आईबीए व केन्द्र सरकार की बैंक कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने भारतीय बैंक संघ द्वारा अनावश्यक रुप से विलम्बित करने के लिए सरकार की वेतन वृद्धि सम्बन्धी उदासीन रवैया भारतीय बैंक संघ द्वारा महज दो फीसदी वेतन वृद्धि का प्रस्ताव तथा कुछ बैंकों द्वारा अधिकारी संवर्ग तृतीय तक के ही वेतनमान में विचार करने के प्रस्ताव का विरोध किया। मांग की है कि वेतन समझौते को शीघ्र लागू किया जाए। सम्मान जनक वेतन वृद्धि प्रस्तावित किया जाए। वेतन समझौते में संवर्ग सात तक के अधिकारियों को सम्मिलित किया जाए। इस मौके पर राघवेन्द्र शुक्ला, कुलदीप यादव, हरिनारायण तिवारी, आरएल कपूर, हिमांशु द्विवेदी, रितेश त्रिपाठी, नरेन्द्र कश्यप, अमित लूथरा, अमित कटियार, पंकज सिंह, ऐश्वर्य मिश्रा, सौरभ राठौर, विमल श्रीवास्तव, झल्लूराम, शिरोमन कुमार आदि विभिन्न बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें