ट्रामा सेंटर में चल रही जिला अस्पताल की इमरजेंसी

Apr 06, 2026 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा के जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की कमी के कारण गंभीर मरीजों को कानपुर रेफर किया जा रहा है। इमरजेंसी सेवाएं तीन ईएमओ के सहारे चल रही हैं, लेकिन डॉक्टरों के अभाव में मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद भी दूसरे अस्पताल भेजना पड़ रहा है। कई मरीज रास्ते में दम तोड़ देते हैं।

ट्रामा सेंटर में चल रही जिला अस्पताल की इमरजेंसी

बांदा। ट्रामा सेंटर को जिला अस्पताल की इमरजेंसी संचालित की जा रही है। तीन ईएमओ के भरोसे इमरजेंसी चल रही है। डॉक्टरो के न होने से गंभीर मरीजो को कानपुर रेफर कर दिया जाता है। अगर डॉक्टर उपलब्ध हो जाए तो मरीजो को कानपुर के चक्कर न लगाने पड़े। कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। जिला अस्पताल का ट्रामा सेंटर कई वर्ष से आधा अधूरा संचालित है। डॉक्टरो के अभाव में में ट्रामा सेंटर रेफर सेंटर बन कर रह गया है। ट्रामा सेंटर में आपरेशन थियेटर बना हुआ है। डॉक्टरो के न होने से उपकर कमरे में बंद है।

जिला अस्पताल में इमरजेसी ने होने से ट्रामा सेंटर में इमरजेंजी संचालित की जा रही है। प्रति दिन एक सैकड़ा से अधिक मरीज भर्ती होते है। हादसे में घायल लोगो प्राथमिक उपचार किया जाता है। इसके बाद उन्हे कानपुर के लिए रेफर कर दिया जाता है। ट्रामा सेंटर के डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि प्रति दिन एक सैकड़ा से अधिक मरीज भर्ती होते है। हादसे में घायल गंभीर मरीजों को हायर सेटर रेफर कर दिया जाता है।जिला अस्पताल में नही है कार्डियोलाजिस्टबांदा। जिला अस्पताल में पांच वर्ष से कार्डियोलाजिस्ट नहीं है। दिल का दौरा पड़ने वाले मरीज को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया जाता है। प्राथमिक उपचार के उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। अगर जिला अस्पताल को एक कार्डियोलाजिस्ट मिल जाए तो दिल का दौरा पड़ने वाले मरीजो की जान बचाई जा सकती है।मेडिकल कालेज में नही है न्यूरो सर्जनबांदा। हादसे में घायल होने के बाद मरीज रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज भेजे जाते है। ज्यादातर मरीजो को हेडइंजरी होती है। सिर का आपरेशन करने के लिए न्यूरो सर्जन की जरूरत होती है। डाक्टरो के न होने से मजबूर होकर मरीजो को कानपुर भेजा जाता है। मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉक्टर एसके कौशल ने बताया कि हर माह रिक्त डॉक्टरो की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।