अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Banda News - बांदा के कमासिन रोड पर एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामबाबू के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

बांदा। बबेरू कस्बे के कमासिन रोड आश्रम पद्धति विद्यालय के पास बाइक सवार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । कस्बे के कमासिन रोड आश्रम पंडित विद्यालय के पास बाइक सवार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल पड़े व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के द्वारा मृतक व्यक्ति की पहचान जेब में पड़े आधार कार्ड से रामबाबू पुत्र सिद्ध गोपाल निवासी पंडूई थाना नगर कोतवाली बांदा के नाम से हुई।
पुलिस ने फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


