Banda News: 31 उप निरीक्षकों के तबादले, कई चौकियों में बदले गए प्रभारी
Banda News: बांदा में पुलिस अधीक्षक ने 31 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर उन्हें नई तैनाती दी है। सभी पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें विभिन्न उप निरीक्षकों को नए थानों और चौकियों में तैनात किया गया है।

Banda News: बांदा। पुलिस अधीक्षक ने 31 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर उन्हें नई तैनाती दी है। जारी आदेश के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानांतरण सूची के अनुसार उप निरीक्षक शिववीर सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना पैलानी, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को थाना अतर्रा से थाना गिरवां, उप निरीक्षक पवन पाण्डेय को प्रभारी चौकी बिसंडा से प्रभारी चौकी जामा, थाना कमासिन, उप निरीक्षक विनेश गौतम को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी जिला अस्पताल, थाना कोतवाली नगर भेजा गया है।
तैनात उप निरीक्षकों की सूची
इसी क्रम में उप निरीक्षक रवि मेहता को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली देहात, महिला उप निरीक्षक कल्पना सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर, महिला उप निरीक्षक रोशनी सैंगर को प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र थाना मटौंध से प्रभारी चौकी कस्बा अतर्रा, थाना अतर्रा, उप निरीक्षक गौरव प्रताप सिंह को प्रभारी चौकी कस्बा थाना अतर्रा से थाना कोतवाली देहात भेजा गया है। वहीं महिला उप निरीक्षक स्नेहा सिंह को थाना कोतवाली देहात से प्रभारी चौकी कस्बा बिसंडा, महिला उप निरीक्षक आकांक्षा को थाना पैलानी से प्रभारी चौकी पैलानी डेरा, उप निरीक्षक अशोक कुमार को प्रभारी चौकी पैलानी डेरा से प्रभारी चौकी कस्बा बबेरू, उप निरीक्षक मनीष शर्मा को प्रभारी चौकी कस्बा बबेरू से प्रभारी चौकी कस्बा कमासिन भेजा गया है।
अन्य स्थानांतरण विवरण
उप निरीक्षक राम सिंह को प्रभारी चौकी जिला अस्पताल से प्रभारी चौकी जोगनी माता मंदिर थाना मर्का, उप निरीक्षक कुंज बिहारी को जोगनी माता मंदिर से प्रभारी चौकी गड़रिया, थाना जसपुरा, महिला उप निरीक्षक ज्योत्सना नायक को थाना चिल्ला से प्रभारी चौकी कस्बा चिल्ला, उप निरीक्षक राजेश प्रसाद पाण्डेय को थाना फतेहगंज से प्रभारी चौकी बघेलाबारी, थाना फतेहगंज भेजा गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से थाना चिल्ला, उप निरीक्षक हरीशचन्द्र को महिला थाना से थाना गिरवां, उप निरीक्षक दिलीप यादव को थाना गिरवां से थाना नरैनी, उप निरीक्षक अनवर खां को थाना गिरवां से थाना कालिंजर, उप निरीक्षक हयात बेग को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा, उप निरीक्षक तोफीक अहमद को पुलिस लाइन से थाना चिल्ला, उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना गिरवां, उप निरीक्षक श्याम बाबू तिवारी को पुलिस लाइन से थाना मटौंध और उप निरीक्षक रामनरेश निषाद को पुलिस लाइन से थाना मर्का भेजा गया है। शेष स्थानांतरण में उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह को थाना बबेरू से सम्मन सेल, उप निरीक्षक धर्मचन्द्र को थाना जसपुरा से थाना कमासिन, उप निरीक्षक रामलाल वर्मा को थाना चिल्ला से न्यायालय सुरक्षा, उप निरीक्षक सोनू त्यागी को थाना मटौंध से थाना कोतवाली नगर, उप निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह को थाना गिरवां से थाना अतर्रा और उप निरीक्षक चन्द्रजीत सिंह यादव को थाना अतर्रा से महिला थाना भेजा गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


