पुलिस चौकी अलीगंज: बीडीए ने छोड़ा, पर पुलिस चौकी बरकार

Apr 07, 2026 10:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा के अलीगंज पुलिस चौकी को डेढ़ वर्ष पहले बाबूलाल चौराहा के चौड़ीकरण के कारण तोड़ दिया गया था। इसे रायफल क्लब मैदान में शिफ्ट किया गया, जहां इमारत जर्जर हो चुकी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि नया भवन लगभग तैयार है और जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा।

पुलिस चौकी अलीगंज: बीडीए ने छोड़ा, पर पुलिस चौकी बरकार

बांदा। शहर की अलीगंज पुलिस चौकी को बाबूलाल चौराहा के चौड़ीकरण के समय डेढ़ वर्ष पहले तोड़ दिया गया था। इसके बाद इसे नजदीक ही रायफल क्लब मैदान में विकास प्राधिकरण के कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया। यह भवन करीब 90 वर्ष पूर्व बनवाया गया था। जर्जर होने के कारण बीडीए ने अपना नया भवन बनवा लिया और कार्यालय शिफ्ट कर लिया, लेकिन इसमें आज भी पुलिस चौकी संचालित हो रही है। जिस कक्ष में चौकी संचालित है, उसमें चारो तरफ दरारे हैं। छत का प्लास्टर गिर रहा है। चौकी इंचार्ज अरविंद मौर्या ने बताया कि चौकी का नया भवन लगभग बनकर तैयार है।

जल्द ही शिप्ट होना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।