अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी का सहायक पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ
Feb 16, 2026 01:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News - बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के प्रयासों से अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी की स्थापना

बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के प्रयासों से अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी की स्थापना कराई गई। सोमवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बांदा मेविस टॉक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस पुलिस चौकी में पुलिसकर्मी 24 घण्टे मौजूद रहेंगे । सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पुलिस चौकी का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं व अन्य अपराधों के प्रति एक सुरक्षित, भरोसेमंद और सहज माहौल प्रदान करना है, जहां पर बिना किसी भय या संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें । इस दौरान कोतवाली नगर प्रभारी बलराम सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे ।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




