Banda News: बांदा मिनी ओलंपिक में विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: बांदा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मिनी ओलंपिक का पहला चरण शनिवार को संपन्न हुआ। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कबड्डी में जेएन योद्धा ने जेएन कॉलेज को हराकर खिताब जीता।

Banda News: बांदा मिनी ओलंपिक में विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Banda News: बांदा, संवाददाता। मिनी ओलंपिक प्रथम चरण का शनिवार को समापन हो गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम बांदा के इंडोर हाल में देर शाम तक चले समारोह में विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि युवाओं को नशे जैसे दुर्व्यसनों से दूर रहकर खेल मैदान से जुड़ना चाहिए। खेल केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाते, बल्कि मन को भी प्रसन्न रखते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। समापन समारोह में कबड्डी के फाइनल मुकाबले में जेएन योद्धा और जेएन कॉलेज के बीच हुए जोरदार मुकाबले में जेएन योद्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएन कॉलेज को 40-26 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

रस्साकसी के महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। युगल बैडमिंटन में कृष्णा सिंह व दिपांशु मिश्रा विजेता रहे। बांदा मिनी ओलंपिक का शुभंकर पांडा अपने साथी भालू दादा के साथ इंडोर हाल में प्रवेश कर गया। डीएम ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदर्श राय के नेतृत्व में विजेता वालीबाल सीनियर पुरुष वर्ग की बांदा स्टेडियम टीम के खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शूटिंग में आरव, यशवंत द्विवेदी, श्रेया, नंदिनी, स्मृति और सुमित को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ओपन पुरुष कैटेगरी में डिप्टी लेबर कमिश्नर नासिर खान को भी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। जिला ओलंपिक एसोसिएशन बांदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, आयोजन सचिव एवं जिला ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा. इन्द्रवीर सिंह, सीडीओ अजय कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चन्द्र व जिला क्रीड़ा अधिकारी अंकित वर्मा, उपक्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबांदाBanda News: बांदा मिनी ओलंपिक में विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान