बाइक से गिर कर अधेड़ की मौत

Mar 02, 2026 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

Banda News - बांदा में बाजार से घर लौटते समय 50 वर्षीय साहबदीन बाइक से गिर गए, जिससे उनकी गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बाइक से गिर कर अधेड़ की मौत

बांदा। बाजार से घर लौट रहा अधेड़ बाइक से गिर कर घायल हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा है। शहर के आजाद नगर निवासी 50 वर्षीय साहबदीन पुत्र रामगोपाल रविवार की शाम बाजार से बाइक लेकर घर आ रहा था। तभी लोहिया पुल के पास बाइक आनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटे आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर कर दिया। परिजनो ने उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख इलाज करने से मना कर दिया।

परिजन उसे लेकर घर आने की तैयारी कर रहे थे। कि उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र मनोज ने बताया कि उसका पिता कोयला बनाने का काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी रामप्यारी के अलावा एक पुत्र दो पुत्रिया छोड़ गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।