Banda News: डीएसआर रिपोर्ट पर 25 सितंबर तक मांगी आपत्ति
हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News: बांदा में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने गिट्टी/पत्थर/बोल्डर के 22 नए खनन क्षेत्रों को जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट में सम्मिलित किया है। जनसामान्य से सुझाव और आपत्तियों के लिए ड्राफ्ट डीएसआर रिपोर्ट को 30 दिनों के लिए जिला वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। सुझाव 27 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

Banda News: बांदा। अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि बांदा में गिट्टी/पत्थर/बोल्डर के 22 नये खनन क्षेत्रों को जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट (डीएसआर) में सम्मिलित किया गया है। जनसामान्य से सुझाव/टिप्पणी/आपत्ति प्राप्त करने के लिए ड्राफ्ट डीएसआर रिपोर्ट को जिले की वेबसाइट पर पब्लिक डोमेन के लिये 30 दिनों तक अपलोड किया गया है। ड्राफ्ट रिपोर्ट के संबंध में आम जनमानस अपना सुझाव आपत्ति 27 अगस्त से तीस दिन तक अर्थात 25सितंबर 2026 तक कार्यालय जिलाधिकारी बांदा में प्रस्तुत कर सकते हैं।


