Banda News: 300 से कम मतदाता वाले स्थल होंगे समायोजित

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: बांदा में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। 300 से कम मतदाता वाले स्थलों को समायोजित किया जाएगा। दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाएं अनिवार्य की गई हैं। अंत में, 833 मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव रखा गया है।

Banda News: 300 से कम मतदाता वाले स्थल होंगे समायोजित

Banda News: बांदा, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। बैठक में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान स्थलों के समायोजन एवं आलेख्य मतदेय स्थल सूची-2026 पर चर्चा हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि सभी मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। आलेख्य सूची का प्रकाशन 04 जुलाई को किया जा चुका है। आयोग के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया कि किसी भी मतदाता को मतदान के लिए 2 किमी से अधिक दूरी न तय करनी पड़े। मतदान स्थल सरकारी भवन के भूतल पर स्थापित किए जाएंगे। 300 से कम मतदाता वाले स्थलों को समायोजित किया जाएगा।

दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य होगी। समायोजन के बाद 833 मतदान केन्द्र एवं 1537 मतदान स्थल प्रस्तावित हैं। तिन्दवारी, बबेरू, नरैनी व बांदा विस में 25 बूथों पर 1200 से अधिक वोटर हैं। राजनीतिक दलों एवं आमजन से अपील है कि वे आलेख्य सूची पर आपत्ति/सुझाव जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करें। अंतिम प्रस्ताव 31 जुलाई तक आयोग को भेजा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।