
अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे
Banda News - बांदा। संवाददाता जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए घमासान शुरू हो गया है। शनिवार
बांदा। संवाददाता जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए घमासान शुरू हो गया है। शनिवार को इल्डर्स कमेटी ने चुनाव के लिए नामांकन कराया। अध्यक्ष पद के लिए इस बार छह प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में दो नामांकन हुए हैं। सभी पदों पर नामांकन होने के कारण इस बार अभी कोई निर्विरोध नहीं चुना गया। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष राकेश सिन्हा, सदस्य सैय्यद अली मंजर, रामबली यादव, ब्रजमोहन सिंह व रामआसरे त्रिवेदी की उपस्थिति में प्रत्याशियों ने शनिवार को सुबह 11 बजे अपने नामांकन पत्र भरकर दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर चंद्रमौलि शुक्ला, धनराज सिंह, रामलखन सिंह राजपूत, सुनील कुमार द्विवेदी, जय करन भुजौली व विमल कुमार सिंह ने पर्चे भरे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में भूपेंद्र कुमार शुक्ल व शिवविलास सोनी ने पर्चा भरा। सामान्य उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण पाल विश्वकर्मा, हैदर शिकोह, शिवनरेश यादव व मोरध्वज तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय सिंह, दिनेश कुमार, शिव कुमार यादव व निखिल सक्सेना ने पर्चा दाखिल किया। महासचिव पद में विकास सिंह, शिवदयाल प्रजापति, राजेश कुमार त्रिपाठी, यदुनाथ सिंह गौतम, आशुतोष त्रिपाठी, संयुक्त सचिव प्रशासन पदपर राजेश कुमार गुप्ता व कमलाकांत मिश्रा, संयुक्त सचिव प्रकाशन में कमल सिंह व कुलदीप कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय में विमलेश कुमार तिवारी व ओमप्रकाश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, सुशील कुमार सिंह, मुकेश कुमार द्विवेदी, जय प्रकाश विश्वकर्मा व धीरेंद्र सिंह राठौर व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर जौहरीलाल कुशवाहा, दिनेश निगम, मयंक शर्मा, रमेश कुमार, विजयपाल जरोहरा, संतोष कुमार श्रीवास, सुरेश कुमार व राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 1509 मतदाता चुनेंगे अपना प्रतिनिधि बांदा। इल्डर्स कमेटी सदस्य रामबली यादव ने बताया कि 27 को पर्चों की जांच, 28 फरवरी को नाम वापसी होगी। आठ व नौ फरवरी को पोस्ट वैलेट होगा। दस फरवरी को सुबह दस बजे शाम पांच बजे तक मतदान होंगे। 1509 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




