आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, क्रास मुकदमा दर्ज
Banda News - बांदा। संवाददाता दो पक्षों में आपसी विवाद के चलते मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने

बांदा। संवाददाता दो पक्षों में आपसी विवाद के चलते मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज हुआ है। मरका थानाक्षेत्र के गांव बैरफ निवासी अभय प्रताप सिंह के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे खेत जुतवाने गया था। गांव का रामशेषन अपनी पत्नी व दोनों बेटे नीरज व सुभाष के साथ लाठी-डंडों के साथ आया। गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर एकराय होकर मारपीट की। गुहार लगाने पर पत्नी पप्पी सिंह व अन्य लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वहीं दूसरे पक्ष के बरगदहा डेरा निवासी रामशेषन के मुताबिक, सुबह आठ बजे दरवाजे पर बैठा था।
तभी निक्की उर्फ अभय प्रताप आकर गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला किया। काफी चोट आई। गुहार लगाने पर आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर मरका थाना में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




