बीएड प्रवेश परीक्षा को बने चार केंद्र,1690 परीक्षार्थी पंजीकृत

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को चार परीक्षा केंद्रों में होगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्र प्रतिनिधि और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने केंद्रों पर सुरक्षा और पेयजल की व्यवस्था की जानकारी दी।

बीएड प्रवेश परीक्षा को बने चार केंद्र,1690 परीक्षार्थी पंजीकृत

बांदा, संवाददाता। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को शहर के चार परीक्षा केंद्रों में होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए केंद्र प्रतिनिधि व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। परीक्षा की उप नोडल अधिकारी व राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.दीपाली गुप्ता ने बताया कि प्रथम पाली में सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा होंगी। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में 480, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 410, डीएवी इंटर कॉलेज 410, राजकीय महिला महाविद्यालय में 410 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

डीएम अमित आसेरी ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए दो केंद्र प्रतिनिधि नामित किए गए हैं। दो केंद्रों में डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्ला व दो केंद्रों में डिप्टी कलेक्टर शशिभूषण यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा रिजर्व प्रतिनिधि के तौर पर एसडीएम सदर नमन मेहता व नरैनी एसडीएम अंजनी यादव रहेंगे। उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए केंद्रों में छाया व पेयजल के इंतजाम किए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे व एआई से निगरानी होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।