पिता-पुत्र को दबंगों ने दौड़ाकर पीटा
Mar 08, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News - बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के कालूकुआं मोहल्ला निवासी शरद कुमार द्विवेदी ने सात लोगों

बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के कालूकुआं मोहल्ला निवासी शरद कुमार द्विवेदी ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि तीन मार्च को रात साढ़े दस बजे मोहल्ले के शुभम तिवारी व रोहित चार-पांच साथियों के साथ घर आए और बाहर से गाली-गलौज करते हुए पत्थर फेंकने लगे। पुलिस को सूचना दी हमलावर धमकाते हुए भाग गए। पिता-पिता बाइक से मंडी समिति पुलिस चौकी तहरीर देने गए। लौटकर रात में आए तो दबंग फिर दरवाजे पर थे। पहुंचते ही पिता-पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट दर्ज कराने पर हत्या करने की धमकी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


