साइबर क्राइम मैनेजमेंट में एएसपी ने की पीएचडी

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने साइबर क्राइम प्रबंधन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। एसपी पलाश बंसल ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। यह सफलता न केवल पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है, बल्कि साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रदान करती है।

साइबर क्राइम मैनेजमेंट में एएसपी ने की पीएचडी

बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने साइबर क्राइम मैनेजमेंट के क्षेत्र में पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त की है। पुलिसकर्मियों व युवाओं के लिए वह प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। बुधवार को एसपी पलाश बंसल ने एएसपी को उपाधि प्राप्त करने पर सम्मानित कर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है। इस प्रकार की उपलब्धियां विभाग में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्कृष्ट कार्य व संस्कृति को बढ़ावा देंगी । अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने महत्वपूर्ण एवं व्यस्त प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह सफलता अर्जित की है ।

इस अनुसंधान में साइबर सुरक्षा के प्रभावी सुझाव दिए गए हैं और भारत सरकार की जीरो ट्रस्ट पालिसी के तहत शोध से साइबर अपराध रोकने में कारगर सही सिद्ध किया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।