
बाइक की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, दंपती समेत तीन घायल
Banda News - बांदा। बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । वहीं, एक अन्य घटन
बांदा। बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । वहीं, एक अन्य घटना में बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए । उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मंझिला गांव निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र पुत्र मनमोहन अपनी पत्नी 45 वर्षीय उर्मिला पत्नी राजेंद्र और बड़े भाई 55 वर्षीय राम मूरत पुत्र मनमोहन के साथ ई रिक्शा में बैठकर फतेहपुर जिला के थरियाव गांव गए थे। रविवार की शाम तीनों लोग ई-रिक्शा में बैठकर वापस आ रहे थे।
तभी मरका के पास सामने से आ रहे बाइक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया है। इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए ।तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी 22 वर्षीय शिवम पुत्र शिवमंगल, 21 वर्षीय पूजा पत्नी प्रेमचंद दोनों लोग बाइक में बैठकर गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




