आयुष्मान योजना से मरीजो को मिला स्वास्थ्य लाभ

Jan 11, 2026 10:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

Banda News - बांदा के एनबीसी हॉस्पिटल में आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीजों के ऑपरेशन किए गए। तीन दिनों में सीनियर आर्थो सर्जन ने तीन सफल ऑपरेशन किए। इनमें से एक मरीज की जांघ की हड्डी टूट गई थी, जबकि दूसरे के हाथ की हड्डी। मरीजों ने सफल ऑपरेशन के लिए आभार व्यक्त किया।

आयुष्मान योजना से मरीजो को मिला स्वास्थ्य लाभ

बांदा, संवाददाता। आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीजो का आपरेशन कर उन्हे लाभ दिया गया। शहर के तिंदवारा गांव स्थित बांदा पैरामेडिकल एन्ड नर्सिंग कॉलेज परिसर में संचालित, एनबीसी, हॉस्पिटल में आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत मरीजो को उपचार मिलने लगा है। एनबीसी, हॉस्पिटल को पिछले हफ्ते ही आयुष्मान योजना के अंतर्गत आर्थो की अनुमति मिली है। तीन दिन में ही हॉस्पिटल के सीनियर आर्थो सर्जन डाक्टर टी आर सरसैया ने तीन ऑपरेशन किए हैं। उन्होंने बताया कि कृष्णा पत्नी बाबूलाल निवासी पारा बिसंडा की जांघ की हड्डी टूट गई थी ऑपरेशन करके रॉड डाल दी गई है अब कृष्णा ठीक है कृष्णा के पुत्र आलोक ने बताया कि उसकी मां कृष्णा घर मे काम करते हुए गिर गई थी और जांघ की हड्डी टूट गई थी।

आयुष्मान कार्ड के तहत उसकी मां का आपरेशन किया गया। इसी तरह अतर्रा के निवासी बुध्विलास पुत्र रामसनेही की मोटर साइकिल से टक्कर होने की वजह से हाथ की हड्डी टूट गई थी, उसका भी ऑपरेशन हो गया, विपिन नाम के मरीज की जांघ और पिंडली दो जगह से हड्डी टूटी थी उसका भी आयुष्मान योजना के अंतर्गत ऑपरेशन हो गया। ऑपरेशन सफल होने मरीजों व तीमारदारों ने आभार जताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।