Banda News: बिसंडा बबेरू मार्ग बंद होने से आवागमन प्रभावित

हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News: फोटो 22 - एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अर्जुन मिश्रा। बिसंडा बबेरू मार्ग बंद होने से आवागमन प्रभावित बिसंडा बबेरू मार्ग बंद होने से आवागमन प्रभावित

बिसंडा बबेरू मार्ग बंद होने से आवागमन प्रभावित
बिसंडा बबेरू मार्ग बंद होने से आवागमन प्रभावित

Banda News: अतर्रा, संवाददाता l रेलवे विभाग द्वारा नगर के बिसंडा रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज के निर्माण चलते इस मार्ग से विसंडा, बबेरू, ओरन, फतेहपुर का जाना बहुत कठिन हो गया है , इसको लेकर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मिश्र द्वारा उप जिलाधिकारी के माध्यम से अवगत कराया की वर्तमान में बिसंडा बबेरू मार्ग पूर्ण रूप से बंद होने की वजह से आवागमन प्रभावित है। जिसको देखते हुए रेलवे बोर्ड ने एक डायवर्जन मंडी के पास से दूसरा डाइवर्जन दिखित वारा नहर के पास से दिया गया हैl हाल ही में नहर की ओर से जाने वाले डायवर्जन में इतने गड्ढे हो गए हैं कि आम जनता को निकलने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ठेकेदार द्वारा डायवर्सन के नाम पर केवल खाना पूर्ति की गई है। हाल ही में एक रोडवेज बस नहर में गिरने से बची है। कुछ दिन पूर्व सड़क पर धान की रोपाई कर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया था लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। रोड नहीं बनवाई जाएगी तो विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबांदाBanda News: बिसंडा बबेरू मार्ग बंद होने से आवागमन प्रभावित