निकलने को रास्ता मांगा तो दबंगों ने पीटा

Apr 06, 2026 10:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा के ओरन कस्बा निवासी राजू निषाद ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजू पौहार का रहने वाला है और यहां किराए पर रहता है। रविवार रात को इमाम बक्श और उसके परिवार ने रास्ता मांगने पर राजू के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

निकलने को रास्ता मांगा तो दबंगों ने पीटा

बांदा। ओरन कस्बा निवासी राजू निषाद ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह पौहार (बदौसा) का रहने वाला है। यहां फूलचंद्र रैकवार के मकाने में किराए पर रहता है। रविवार को पौहार से होकर रात 11 बजे ओरन आया। इमाम बक्श, उसका बेटा पप्पू व नाती मुसाहित चारपाई आरसीसी रोड में घर के पास डाले थे और भैंस बांधे थे। निकलने को रास्ता मांगा तो सभी ने मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। सोमवार सुबह निकलने पर रास्ते में फिर मारपीट की। मोहल्ला छोड़ने की धमकी दी। पुलिस ने पिता व दो पुत्रों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।