Banda News: युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News: बांदा के तिंदवारा गांव के मनीष तिवारी ने कर्मचारी महेश यादव के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि महेश ने रोडोफैक्स टेक्नालाजी लिमिटेड में पार्सलों के सामान में फेरबदल किया और धोखाधड़ी की। यह मामला कलेक्टर पुरवा निवासी महेश से संबंधित है।

Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के तिंदवारा गांव निवासी मनीष कुमार तिवारी पुत्र सुशील कुमार ने कर्मचारी महेश यादव के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप के बगल उसने रोडोफैक्स टेक्नालाजी लिमिटेड कंपनी खोली है। इसमें कलेक्टर पुरवा निवासी महेश यादव पुत्र बलबीर कर्मचारी है और लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य देखता है। उसने पार्सलों के अंदर के सामान में फेरबदल किया है। रिटर्न पार्सलों में फेरबदल व धोखाधड़ी करता है।


