नशे में युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी

Mar 01, 2026 06:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

Banda News - बांदा। संवाददाता नशे के लती युवक ने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर

नशे में युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी

बांदा। संवाददाता नशे के लती युवक ने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के मजरा टिकरी गांव निवासी 25वर्षीय मंजू अनुरागी पुत्र रामबहोरी ने शनिवार की रात अटारी के ऊपर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगा ली। काफी देर बाद भांजा हरि बाबू कमरे में सोने गया देखा तो मंजू का शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ा। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के चाचा श्रीकेशन ने बताया कि वह पांच भाइयों में तीसरे नबंर का था। मजदूरी करता था। वह नशे का आदी था। घटना के समय उसकी मां मलकिनिया अपनी बेटी लल्ली की ससुराल चली गई थी। शाम को वह शराब के नशे में घर आया खाना खाने के बाद अटारी में सोने चला गया। वही पर उसने खुदकुशी कर ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।