बांदा।निज संवाददाता
आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी/प्रदेश सचिव कमलेश पटेल ने गुरुवार को समीक्षा बैठक ली और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
जिले में उनके प्रथम आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत भी किया गया।
जिला सचिव अवधेश गुप्ता ने पार्टी की प्रगति रिपोर्ट पेश की व पार्टी के सभी साथियों से अनुशासन में रहने व शिष्टाचार से मिलने को कहा ।
पार्टी में नए साथी रामकृष्ण यादव उमेश कुशवाह, अशोक मोर्य, वीरेंद्र यादव, जयप्रकाश साहू व विनोद यादव शामिल हुए। उनको जिला प्रभारी व जिला सचिव अवधेश गुप्ता ने टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई। पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष/बुंदेलखंड प्रभारी (किसान प्रकोष्ठ) पुष्पेन्द्र सिंह चुनले का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष नीरज कछवाह, महिला जिला अध्यक्ष प्रेमलता शर्मा, महेश चंदेल, फिरोज खान, योगराज सिंह, संतोष गुप्ता, अनुभव कछवाह, मोहित सिंह, वाचस्पति मिश्रा, आदित्य तिवारी, आकाश वर्मा आदि रहे।