बांदा। निज संवाददाता
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को किसान और गाय बचाओ पदयात्रा निकाली। जिससे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोक भी हुई। इसके बाद 32 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया। जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर नजरबंद करने का आरोप लगाया है।
जिला कांग्रेस जन आज केन नदी तट से गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा निकालने जा रहे थे । कार्यक्रम का नेतृत्व करने प्रदेश के कई नेता कल से ही बांदा आ गए थे। गुरुवार की सुबह से कांग्रेस जनों की भीड़ उमड़ने लगी थी वही आज अतर्रा निवासी रमेश चंद्र कोरी नरैनी क्षेत्र के दर्जनों भूतपूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्यों एवं अन्य समर्थकों के साथ कई वाहनों से पहुंच गए थे। सर्वप्रथम केन नदी तट पर प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में रमेश चंद्र कोरी एवं उनके समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसके साथ ही कांग्रेस जनों ने गाय बचाओ किसान बचाओ भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ देश बचाओ के नारे लगाना शुरू कर दिए। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि कांग्रेस जनों को तितर बितर न होता देखकर गिरफ्तार करके पुलिस बल ने उन्हें अपने वाहनों में बैठाना शुरू कर दिया और अलग-अलग थानों व चौकियों में ले जाकर बंद रखा गया। उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश महासचिव राहुल राय ,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिभा पाल, प्रदेश सचिव अभिमन्यु सिंह ,साकेत बिहारी मिश्रा, सहित जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश सचिव सैय्यद अल्तमश हुसैन, सीमा खान महिला अध्यक्ष, मुमताज अली ,राकेश सिंह, सूरज बाजपेई ,कुलदीप मिश्रा, कोतैबा जमा, जिलानी दुर्रानी ,राजेश गुप्ता, लखन उपाध्याय ,जगदीश गुप्ता, संतु चौरसिया ,इरफान खान ,मोहम्मद इदरीश, नासिर मंसूरी ,सहित 150 से अधिक कांग्रेस जनों को गिरवा थाने में नजरबंद किया गया है ।तमाम कांग्रेसियों को जमालपुर थाने में तथा पुलिस लाइन व अन्य थानों में कांग्रेस जनों को नजरबंद किया गया है। प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बिलाल, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ,छेदीलाल ,रेखा वर्मा ,गजेंद्र सिंह पटेल ,लक्ष्मी कांत मिश्रा ,अफसर अली ,धीरेंद्र पटेल ,चंद्रपाल वर्मा ,माता बदल श्रीवास, दानेंद्र सिंह, जगन्नाथ सिंह ,सोम चंद्र जाटव, कैलाश बाजपेई, रमेश साहू ,निसार अहमद, आदि को जमालपुर थाने में रखा गया है। सीओ सिटी आलोक मिश्रा का कहना है कि करीब 32 कांग्रेसियों का चालान किया गया। अब उनको सिटी मजिस्ट्रेट के यहां से छोड़ा जाएगा। प्रदर्शनकारियों के साथ किसी तरह कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया।