
सदर विधानसभा में शामिल हुए 7532 नए मतदाता
Banda News - बांदा। संवाददाता सदर विधानसभा के 333 मतदेय स्थलों में लगभग 7532 नए मतदाता छह
बांदा। संवाददाता सदर विधानसभा के 333 मतदेय स्थलों में लगभग 7532 नए मतदाता छह जनवरी से अब तक शामिल किए गए हैं। तीन फरवरी तक लगभग 1487 मतदाताओं को शामिल करने का फैसला लेने को बीएलओ स्तर पर लंबित है। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभी भी चल रहा है। इसमें कार्यरत बीएलओ घर-घर नोटिस पहुंचाने के बाद अब नए मतदाताओं को जोड़ने व प्रविष्टि शुद्धीकरण में दिनरात एक किए हैं। वहीं दी गई नोटिस के सापेक्ष ईआरओ, आरओ प्रतिदिन अपने कार्यालय मे बैठकर सुनवाई कर रहे हैं। जागरूक मतदाता वहां पहुंच रहे हैं। नगर पालिका में सुनवाई कार्य देख रहे ईआरओ ने बताया कि प्रतिदिन सुनवाई हो रही है।
जिनको नोटिस दी गई है। वह निर्धारित तिथि पर ही कार्यालय में आएं। यदि तिथि निकल गयी है तो दोबारा नियत की जाएगी। इसकी सूचना मतदाता को भेजी जाएगी। वहीं कई बीएलओ ने अपना दर्द बताते हुए कहा कि मतदाता को नोटिस देने के बाद उसकी रिसीविंग व फोटो एप पर लोड कर दी। यदि वह सुनवाई पर नहीं पहुंच पा रहा तो अधिकारी बीएलओ पर ही दबाव बना रहे हैं। अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था अमल में नहीं लायी जा रही जिससे कि मतदाता व अधिकारी सीधे जुड़ जाएं। छह जनवरी को मतदाता सूची जारी होने के बाद सदर विधानसभा के 333 मतदेय स्थलों पर लगभग 7532 नए मतदाता शामिल किए गए हैं। लगभग 1487 मतदाताओं को शामिल करने का फैसला बीएलओ स्तर पर लंबित है। निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक बीएलओ को एक सौ नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




