Banda News: केन नहर प्रणाली के कायाकल्प का 30 प्रतिशत काम पूरा
Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में केन-बेतवा लिंक परियोजना से चल

Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में केन-बेतवा लिंक परियोजना से चल रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि नहरों के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसे मार्च 2028 तक पूरा किया जाना है। इसके बाद नहरों में पूरे साल सिंचाई को पानी मिलेगा। परियोजना के नोडल अधिशासी अभियंता नलिन वर्मा ने जानकारी दी कि केन-बेतवा लिंक से उत्तर प्रदेश को 1700 एमसीएम पानी मिलेगा। इसमें 750 एमसीएम गैर मानसून व 950 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी उपलब्ध रहेगा। 66.77 एमसीएम अतिरिक्त पेयजल भी उपलब्ध होगा। बरियारपुर वियर से केन नहर प्रणाली में पानी छोड़ा जाएगा।
जिले की पूरी नहर प्रणाली को वर्ष भर पर्याप्त जल मिलेगा और जनपद सिंचाई क्षेत्र 87,784 हेक्टेयर से बढ़कर 1,66,975 हेक्टेयर तक हो जाएगा। लगभग 120 वर्ष पुरानी केन नहर सिंचाई प्रणाली के कुल नहर नेटवर्क की लंबाई लगभग 1,060 किमी. है। नहरों के कायाकल्प का काम अप्रैल 2025 से शुरू किया है और इसे मार्च 2028 तक पूर्ण किया जाना है। 1060 किमी. लंबाई में पुनरोद्धार, क्षतिग्रस्त रेगुलेटर, फॉल, पुल, ड्रेनेज क्रॉसिंग, एस्केप एवं साइफन का पुनर्निर्माण/सुदृढ़ीकरण तथा 101.75 किमी. नहर में सीमेंट कंक्रीट लाइनिंग, चयनित स्थानों पर डाउनस्ट्रीम प्रोटेक्शन, ऊर्जा अपक्षय एवं सुरक्षा दीवारों का निर्माण कार्य होना है। इसमें आधुनिक संरचनाओं एवं नियंत्रित जल वितरण के लिए उन्नत हाइड्रोलिक डिजायन अपनाया जाना है। अब तक 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। डीएम ने बरियारपुर पिकअप वीयर तथा प्रस्तावित बांदा एवं पैलानी बैराज से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। कहा कि कि सभी कार्यदायी संस्थाएं एवं संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


