ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदामासूम संग दुष्कर्म में 20 साल की कैद

मासूम संग दुष्कर्म में 20 साल की कैद

तीन साल पहले आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपित को अदालत ने दोषी पाए जोन पर 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। एक लाख रुपए जुर्माना भी कोर्ट ने ठोंका है, जिसमें से 75 फीसदी प्रतिकर के रूप...

मासूम संग दुष्कर्म में 20 साल की कैद
हिन्दुस्तान टीम,बांदाWed, 12 Aug 2020 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन साल पहले आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपित को अदालत ने दोषी पाए जोन पर 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। एक लाख रुपए जुर्माना भी कोर्ट ने ठोंका है, जिसमें से 75 फीसदी प्रतिकर के रूप में पीड़िता को दिए जाएंगे।

शासकीय अधिवक्ता रामसुफल सिंह ने बताया कि एडीजे चतुर्थ की अदालत ने बुधवार को छोटे सिंह उर्फ अजय सिंह निवासी अरवारी को सजा सुनाई। वह जमानत पर था। कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जुर्माना अदा न करने पर उसे एक साल अतिरिक्त कारावास की सजा भोगनी पड़ेगी। प्रकरण में कुल सात गवाह पेश हुए। घटना 22 जुलाई 2017 को हुई। जब एक गांव की आठ साल की बच्ची मवेशी चराने को घर से निकली। इसी दौरान खेत में आरोपित ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। सजा मिलने के बाद पीड़ित पक्ष ने राहत की सांस ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें