ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदादलित किशोरी से दुष्कर्म करनेवाले को 15 साल कैद

दलित किशोरी से दुष्कर्म करनेवाले को 15 साल कैद

बांदा, वरिष्ठ संवाददाता। दलित किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म के दोषी के 15 साल कैद...

दलित किशोरी से दुष्कर्म करनेवाले को 15 साल कैद
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बांदाTue, 12 Jul 2022 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

बांदा, वरिष्ठ संवाददाता। दलित किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म के दोषी के 15 साल कैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही 45 हजार रुपए जुर्माना भी लगा है।

विशेष अभियोजक शिवपूजन सिंह पटेल और सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि मर्का थानाक्षेत्र के गांव की पीड़िता के पिता ने 15 दिसंबर 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 17 वर्षीय बेटी को क्षेत्र का दबंग दिलीप उर्फ महीप पुत्र किशनलाल हलवाई बहला-फुसलाकर नौ अप्रैल को ले गया। बेटी सात-आठ माह बाद जब बेटी मिली तो उसने आपबीती बताई। बेटी को हरियाण ले गया था। वहां दुष्कर्म किया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पाक्सो अनु सक्सेना की अदालत में चली। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से सात गवाह पेश किए गए। दोनों पक्ष के अधिक्ताओं की दलीलें सुनने और साक्ष्य अवलोकन के बाद न्यायाधीश ने सोमवार को फैसला सुनाया। दिलीप को दोषी करार देते हुए 15 साल की सजा सुनाई। साथ ही 45 हजार रुपए जुर्माना लगाया। आधी धनराशि प्रतिकर के रूप में पीड़िता को देने का आदेश दिया। दोषी का सजायावी वारंट बनाकर जेल भेजा गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें