चार दिन से लापता मासूम का खेत में मिला शव

Feb 07, 2026 02:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा के मुरवल गांव में चार दिन पहले लापता हुए 11 वर्षीय सत्यवीर का शव खेत में मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सत्यवीर 2 फरवरी को घूमने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार दिन से लापता मासूम का खेत में मिला शव

बांदा। बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव से चार दिन पहले घर से लापता हुए एक 11 वर्षीय बालक का शव खेत में मिला है। सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल में सत्यवीर का शव खेत से बरामद हुआ है। दो फरवरी को घर से घूमने के लिए बाहर निकला था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद न मिलने पर पुलिस को सूचना दी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।