Banda News: ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में चल रहा जुआ पकड़ा,11 गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: नरैनी में पुलिस ने बांदा रोड स्थित एक ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1,31,970 रुपये, 10 मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Banda News: ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में चल रहा जुआ पकड़ा,11 गिरफ्तार

Banda News: नरैनी। कस्बा के बांदा रोड स्थित राइस मिल के पास ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 11 लोगों को नरैनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से फड़ और तलाशी के दौरान 1,31,970 रुपये, 10 मोबाइल फोन, 104 ताश के पत्ते, एक कार और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। तीन बाइक व कार को पुलिस ने सीज कर दिया है। नरैनी सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि 28 सितंबर की देर रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बांदा रोड स्थित राइस मिल के पास ट्रांसपोर्टर पंकज के कार्यालय में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर छापा मारकर 11 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी में जुए की रकम और अन्य सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में राजकरन निवासी पनगरा, अजय निवासी राजनगर, रघुवंश उर्फ डब्बू निवासी गांधीनगर, अनिल निवासी पनगरा, चंचल निवासी नरैनी कस्बा, शरीफ निवासी पनगरा, जितेन्द्र निवासी राजनगर, रमजानी निवासी पनगरा, नंद किशोर निवासी अतर्रा रोड, सिम्मी जीएल निवासी जवाहर नगर और पंकज निवासी कृष्णा नगर शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कार्रवाई थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबांदाBanda News: ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में चल रहा जुआ पकड़ा,11 गिरफ्तार