घर में मेहमान और भीषण गर्मी में बिजली गुल, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से परेशान दूल्हा बारात लेकर पहुंचा कलक्ट्रेट

Yogesh Yadav बांदा, संवाददाता
share

उत्तर प्रदेश के बांदा में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की गड़बड़ी से परेशान एक दूल्हा अपनी बारात लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। बारात रवानगी से ठीक पहले बिजली काट दी गई, जिससे शादी वाले घर में मेहमान गर्मी से बेहाल हो गए थे।

घर में मेहमान और भीषण गर्मी में बिजली गुल, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से परेशान दूल्हा बारात लेकर पहुंचा कलक्ट्रेट

स्मार्ट प्रीपेड मीटर ने भीषण गर्मी में लोगों को परेशान कर रखा है। बैलेंस खत्म होने पर अचनाक बिजली गुल हो जा रही है और रिचार्ज के बाद भी तुरंत नहीं आ रही है। इसे लेकर लोगों का विरोध तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा ही विरोध यूपी के बांदा में शादी वाले घर में देखने को मिला है। यहां के मटौंध के उजरेहटा गांव में सोमवार को बारात की निकासी की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक बिजली काट दी गई। घर में लोग गर्मी से बेहाल होने लगे। इस पर आक्रोशित दूल्हा बैंडबाजा और बारात लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गया। मनमाने बिल और आए दिन कटौती का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर दूल्हे न सिर्फ डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा बल्कि यह भी कहा कि वह बिना बिजली वाले घर में अब दुल्हन को कैसे लाएगा।

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दूल्हे कुलदीप ने बताया कि सोमवार की शाम उसकी बारात महोबा के खन्ना जा रही थी। घर में तैयारी चल रही थी तभी उसकी बिजली काट दी गई। कुलदीप के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है, जिसे चुकाना उसके लिए मुश्किल हो गया है। घर में रिश्तेदार हैं और ऐसे में बिजली न होने से सभी को दिक्कत हो रही है। कुलदीप ने कहा कि वह बिना बिजली के घर में दुल्हन को कैसे लाएगा।

Voice of UP

इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में बारात और दूल्हे ने विरोध-प्रदर्शन भी किया। दून्हे के साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंचे बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने कहा कि बिजली विभाग स्मार्ट मीटर से ‘डकैती’ डाल रहा है। एक दूल्हे को अपनी बरात लेकर सड़कों पर उतरना पड़ा। इससे खराब क्या हो सकता है। दूल्हा अपनी पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदे या बिजली विभाग का बिल भरे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने आम आदमी को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है कि वे स्मार्ट मीटर को लेकर मानसिक तनाव में हैं।

वहीं, अधीक्षण अभियंता रविकांत वर्मा के अनुसार स्मार्ट मीटर को लेकर जो समस्याएं आ रही हैं, उनका निस्तारण किया जा रहा है। अवर अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं। दूल्हे के कलेक्ट्रेट पहुंचने के बारे में जानकारी नहीं है।

परेशानी बने प्रीपेड स्मार्ट मीटर

बांदा। प्रीपेड स्मार्ट मीटर तकनीक, रिचार्ज में देरी, अत्यधिक बिलिंग और अचानक बिजली कटौती (नेगेटिव बैलेंस के कारण) जैसी समस्याओं से जनता के लिए मुसीबत बन गए हैं। कई जगहों पर माइनस बैलेंस होने पर कई घर अंधेरे में डूब रहे हैं,इससे विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अलीगंज निवासी शिक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया पूर्व का कोई बकाया नहीं है। छह हजार रिचार्ज कराया, तो तीसरे दिन ही माइनस में एक हजार रुपये का बैंलेंस दिखाने लगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।