Balrampur News: टावर पर चढ़े नाराज युवक ने लगाई छलांग हालत नाजुक

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में एक युवक घर में किसी बात से नाराज होकर गांव के बाहर के बिजली टावर पर चढ़ गया। उसके पिता ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टावर से नीचे कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Balrampur News: टावर पर चढ़े नाराज युवक ने लगाई छलांग हालत नाजुक

Balrampur News: रायबरेली संवाददाता। भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक घर में किसी बात से नाराज होकर गांव के बाहर स्थित बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। जबकि बिजली की सप्लाई चालू थी लेकिन गनीमत रही है कि युवक बच गया। मौके पर पहुंचे परिजन और पिता ने युवक को समझने का प्रयास किया और टावर से नीचे उतरने को कहा तो वह टावर के ऊपर से ही नीचे छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भदोखर थाना क्षेत्र के नथुआपुर गांव का रहने वाला एक करीब 30 वर्षीय युवक रोहित मंगलवार की सुबह घर में किसी बात से नाराज होकर गांव के बाहर स्थित हाई टेंशन लाइन के ऊंचे टावर पर जाकर चढ़ गया।

टावर पर चढ़ा युवक तारों के बीच खड़ा देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने सूचना घरवालों को दी तो मौके पर पहुंचे पिता ने बेटे को टावर से उतरने की मिन्नत करने लगे। लेकिन वह किसी बात से राजी नहीं था। तारों के बीच टावर के ऊपर चढ़ा युवक करंट की चपेट में नहीं आया। पिता के बार-बार टावर से उतरने की बात कहने पर वह ऊंचाई से नीचे कूद पड़ा। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही भदोखर थाने की पुलिस अभी इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी कहीं पर भी किसी तरह की शिकायत करने की बात से मन कर दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: टावर पर चढ़े नाराज युवक ने लगाई छलांग हालत नाजुक