Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsYoga Camp Organized for Police Personnel in Balrampur
नियमित योग से निरोग रहने का पुलिस जवानों को दिए गए सुझाव

नियमित योग से निरोग रहने का पुलिस जवानों को दिए गए सुझाव

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर संवाददाता रिजर्व पुलिस लाइन में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर

Dec 03, 2025 04:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर संवाददाता रिजर्व पुलिस लाइन में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस कर्मियों को स्वस्थ एवं फिट रहने के साथ-साथ सेहतमंद बने को लेकर विभिन्न योगासन का योगाभ्यास कराया गया । योग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जितेन्द्र कुमार के ने दीप प्रज्वलित कर एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर के किया। इंडियन योगा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के चेयरमैन पियूष कांत मिश्र व सचिव अमित गर्ग ,इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत विरादर ,इंडियन योगा फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमरजीत यादव के संयुक्त तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन में योग शिविर संपन्न हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिविर प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव,आर टी सी प्रभारी अशोक सिंह सहित काफी संख्या में जिले के पुलिस सब इंसपेक्टर मुख्यालय पर तैनात महिला एवं पुरुष पुलिस ने प्रतिभाग किया।योग प्रशिक्षक डॉ वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस को योग के विषय में टिप्स देते हुए नियमित योग अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में सुक्ष्म व्यायाम ग्रीवा चालन ,स्कंध चालन,कटि चालन,जानू चालन कराने के बाद खड़े हो कर करने वाले योग आसन ताड़ आसन,वृक्ष आसन, अर्ध- चक्र आसन,त्रिकोण आसन,बैठ कर करने वाले भद्र आसन,वज्रासन,अर्ध ऊष्ट्रासन,ऊष्ट्रासन,शशक आसन,उत्तान मंडूक आसन, अर्द्ध चक्र आसन ,वक्र आसन व विभिन्न प्रकार के लेट कर करने वाले आसनों का अभ्यास कराया । योग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। शिविर में पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ जितेन्द्र कुमार ने योग के महत्व को बतलाते हुए सभी से नियमित योगाभ्यास करके स्वस्थ एवं फिट रहने का संदेश दिया है।