बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता रथ रवाना किया

Jan 20, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता रथ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि समाज में व्यवहार परिवर्तन लाना आवश्यक है और सभी विभागों को समन्वय से काम करना चाहिए।

बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता रथ रवाना किया

बलरामपुर संवाददाता। जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास जागरूकता रथ को विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को बाल श्रम के दुष्परिणामों, कानूनों एवं पुनर्वास योजनाओं की जानकारी देगा। डीएम ने कहा कि बाल श्रम की समस्या के समाधान को लेकर केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि समाज में व्यवहार परिवर्तन लाना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अंतर्विभागीय समन्वय पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाया जा सके।

डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ वंचित और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाकर बच्चों को बाल श्रम से बचाया जा सकता है। निर्देश दिया कि बाल श्रम की रोकथाम, पहचान एवं पुनर्वास की कार्यवाही समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के साथ सतत निगरानी रखी जाए, जिससे कोई भी बच्चा बाल श्रम के दुष्चक्र में न फंसे। कार्यशाला में विभिन्न विभागों द्वारा बाल श्रम उन्मूलन की कार्ययोजना, जनजागरूकता गतिविधियों एवं पुनर्वास प्रक्रिया की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर उप श्रमायुक्त अनुभव वर्मा, देवीपाटन मंडल, सैयद रिजवान अली , सहायक श्रमायुक्त दिनेश कुमार विश्वकर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।