Balrampur News: नशा करने से रोकने पर मजदूर को डंडे से पीटा, मुकदमा दर्ज
Balrampur News: बलरामपुर में एक मजदूर को नशा छोड़ने की सलाह देने के कारण हमले का शिकार होना पड़ा। आरोपी विक्की ने गाली-गलौज करने के बाद बांस के डंडे से हमला किया। पास के लोगों ने हस्तक्षेप कर पीड़ित को बचाया। आरोपी ने मौके से भागने से पहले जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में नशा करने से मना करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज युवक ने वीर विनय चौराहे पर उसे गाली-गलौज करते हुए बांस के डंडे से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह पीड़ित को बचाया। जाते-जाते आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम कल्ली मुडि़ला निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र सीताराम ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी का कार्य करते हैं।
उनके साथ मजदूरी करने वाला विक्की पुत्र इजहारुल हक निवासी गोविन्दबाग कोतवाली नगर भी वहीं रहता है। पीड़ित का आरोप है कि विक्की नशा करने का आदी है और वह अक्सर उसे नशा छोड़ने की सलाह देते थे। इसी बात को लेकर आरोपी उनसे रंजिश रखने लगा था। 13 जुलाई रात करीब 9:30 बजे वह वीर विनय चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान विक्की वहां पहुंचा और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने बांस के डंडे से हमला कर दिया और जमकर पिटाई की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर पीड़ित को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। प्रत्यक्षदर्शियों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन जाते-जाते पीड़ित को जान से मारने की धमकी देता रहा। घटना के अगले दिन पीड़ित ने कोतवाली नगर पहुंचकर लिखित शिकायत दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


