महिला डॉक्टर से अभद्रता का आरोप, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता और पीछा करने का मामला सामने आया है। आरोपी शेरू सोनकर के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। डॉक्टर ने बताया कि शादी समारोह में जाते समय आरोपी ने उनका पीछा किया और अभद्र टिप्पणियां की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

महिला डॉक्टर से अभद्रता का आरोप, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता और पीछा करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अचलपुर निवासी शेरू सोनकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मई की रात करीब 8:45 बजे वह अपने आवास से अचलापुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान अचलापुर निवासी शेरू सोनकर उनका पीछा करते हुए रास्ते भर अभद्र टिप्पणियां व गाली-गलौज करता रहा। डॉक्टर के अनुसार, जब उन्होंने आरोपी को पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी तो उसने कथित तौर पर कहा कि पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, मैं एससी एसटी एक्ट लगवा दूंगा।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि रात करीब 9:30 बजे समारोह से लौटते समय आरोपी ने दोबारा उनका रास्ता रोककर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल यूपी 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी घर पर नहीं मिला और वह फरार बताया गया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि महिला डॉक्टर की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रीति वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।