बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, केस दर्ज
Balrampur News - बलरामपुर के ग्राम बरमभारी में बच्चों के विवाद के चलते विपक्षियों ने महिला मंजू देवी की पिटाई की। उन्होंने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस छानबीन कर रही है। घटना के दौरान मंजू का सोने का हार भी खो गया।

बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरमभारी में बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षियों ने महिला की पिटाई कर दी। तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरमभारी निवासी मंजू देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने शनिवार को बताया कि शाम करीब सात बजे बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही विपक्षी रूकसाना, साजिया व रफीक ने पिटाई की। मारपीट के दौरान मेरे गले से सोने का हार भी खो गया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मंजू देवी की तहरीर पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


