Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsWeather Change Brings Health Risks Rise in Viral Fever and Dengue Cases
बदलते मौसम से वायरल, जुकाम के मरीज बढ़े

बदलते मौसम से वायरल, जुकाम के मरीज बढ़े

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर में बारिश और गुलाबी ठंड से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। वायरल बुखार, सर्दी और जुकाम तेजी से फैल रहे हैं, खासकर बच्चों में। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है और डेंगू के संदिग्ध मामलों की जांच भी की जा रही है। चिकित्सकों ने बच्चों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है।

Nov 01, 2025 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर संवाददाता। बारिश के साथ गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम का यह बदलाव सेहत को नुकसान पहुंचने लगा है। वायरल बुखार के साथ सर्दी और जुकाम तेजी से पैर पसारने लगा है। बच्चे मौसम के चपेट में सबसे ज्यादा आ रहे हैं। सुबह और रात को सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरन का एहसास करा दिया है। मौसम में बदलाव के बाद जिले के अस्पतालों में पहले से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। यही नहीं मौसम में नमी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बड़ा है। बुखार से पीड़ित मरीज को डेंगू का डर सता रहा है। शनिवार को जिला मेमोरियल अस्पताल की पैथोलॉजी में एक दर्जन से अधिक डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पिछले तीन दिनों से बारिश के साथ ही सुबह और रात में सर्द हवाएं चलती हैं। शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। मौसम के इस बदलाव को चिकित्सक सेहत के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं। जिला मेमोरियल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंह का कहना है कि इस मौसम में बच्चे जल्दी बीमारी की चपेट में आते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हुई होती है। बेहतर है कि ऐसी बीमारियों से बचाव के लिए नवजात की विशेष देखभाल की जाए। बताया कि इस समय पहले की अपेक्षा मौसम में बदलाव के कारण रोगियों के संख्या में काफी इजाफा हुआ है। चिकित्सक की सलाह है कि बच्चों को सीधे खुले हवा में न ले जाएं। फुल आस्तीन के कपड़े बच्चों को पहनाएं। फ्रिज के ठंडे पानी और कोल्ड ड्रिंक से परहेज रखें। तबीयत बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।